बिना नंबर के अवैध गंगा मिट्टी लोट ट्रैक्टर को किया जब्त

aaryawart duniya
0

अवैध मिट्री लदा ट्रेक्टर




राजमहल अंचल क्षेत्र में इन दिनों गंगा मिट्टी कटाव काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. कहीं दिन के उजाले में तो कहीं रात के अंधेरे में गंगा मिट्टी काटने का काम गंगा मिट्टी माफिया के द्वारा किया जा रहा है. इसमें ज्यादातर बिना नंबर के ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है और जांच किया जाए तो अधिकतर ड्राइवर का लाइसेंस भी नहीं होगा. इसी से ही अंदाजा लगाया सकता है कि गाड़ी का पेपर कितना सही होगा. हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा हमेशा बाइक जांच किया जाता है. परंतु कभी किसी ट्रैक्टर, ट्रैक्टर ट्राली या ट्रैक्टर ड्राइवर का जांच नहीं किया जाता है. एवं राजमहल अंचल क्षेत्र के कई गंगा घाट में अवैध गंगा मिट्टी का उत्खनन किया जाता है. जिसमें पूर्वी नारायणपुर पंचायत के बेंगडुब्बू गंगा घाट, मध्य नारायणपुर पंचायत के फेलूटोला गंगा घाट, दाहूटोला पंचायत के गंगा घाटों में अवैध गंगा मिट्टी का उत्खनन किया जाता है. और मोटी रकम में चिमनी ईट भट्टा व बंगला ईट भट्टा में बेचा जाता है. प्रत्येक ट्रैक्टर ट्रॉली का 700 से 1000 रुपया दूरी के अनुसार बेचा जाता है. बुधवार को अंचल अधिकारी मोहम्मद यूसुफ को गुप्त सूचना मिला कि फेलूटोला गंगा घाट में अवैध गंगा मिट्टी काटने का काम चल रहा है. मौके पर पहुंचकर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी सहित पकड़ने में सफलता हासिल किया है. इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि मिट्टी लोट ट्रैक्टर को थाना को सपूत किया गया है. साथ ही जिला खनन पदाधिकारी एवं डीटीओ को इसकी सूचना दिया गया है. वही इस घटना के बाद क्षेत्र में गंगा मिट्टी माफियाओं में हलचल मचा हुआ है. मौके पर अंचल राजस्व निरीक्षक ब्रह्मदेव कुमार मंडल, अर्जुन एक्का, अंचल अमीन मीर अब्दुल करीम सहित अन्य उपस्थित थे.


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!