दो अध्यक्ष पद एवं 14 वार्ड पार्षदो ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

aaryawart duniya
0



राजमहल: नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से जैसे जैसे दिन काम होते जा रहे हैं. उसी प्रकार राजमहल में राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है. राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा खरीदा है. जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार निवासी मो महिउद्दीन शेख, गुदारा घाट निवासी भावना गुप्ता, महाजन टोली निवासी मोहम्मद मखदूम शेख, नया बाजार निवासी केताबुद्दीन शेख, नया बाजार निवासी मोहम्मद जियाउल अंसारी, कासिम बाजार निवासी माधवी लता मंडल, मटियाल निवासी अब्दुल कादिर एवं नया बाजार निवासी कार्तिक कुमार साहा ने नामांकन पर्चा खरीदा है. वहीं 1 से 14 नंबर वार्ड के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा है. जिसमें एक नंबर वार्ड पार्षद के लिए 5, वार्ड नंबर 2 के लिए 6, वार्ड नंबर 3 के लिए 5, वार्ड नंबर 4 के लिए 3, वार्ड नंबर 5 के लिए दो, वार्ड नंबर 6 के लिए दो, वार्ड नंबर 7 के लिए 8, वार्ड नंबर 8 के लिए 4, वार्ड नंबर 9 के लिए 4, वार्ड नंबर 10 के लिए 4, वार्ड नंबर 11 के लिए 1, वार्ड नंबर 12 के लिए 4, वार्ड नंबर 13 के लिए 2 एवं वार्ड नंबर 14 के लिए 2 प्रत्याशियों ने नजीर रसीद खरीदा है.
सोमवार को 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिसमें दो अध्यक्ष एवं 14 वार्ड पार्षदों शामिल है. नगर अध्यक्ष पद के लिए भावना गुप्ता, एवं मो मखदूम शेख, वार्ड पार्षदों में एक नंबर वार्ड के लिए मो हेना शेख, राजकुमार मंडल, वार्ड नंबर 2 के लिए सलीना बेबी, वार्ड नंबर 3 के लिए अरविंद कुमार साहा, वार्ड नंबर 4 के लिए सोहरफुल बीवी, वार्ड नंबर 7 के लिए आशुतोष विश्वास, उज्जवल कुमार हलदार, वार्ड नंबर 10 के लिए संतोषी देवी, रिंकी कुमारी, वार्ड नंबर 11 के लिए राजू सरकार, वार्ड नंबर 12 के लिए बरकत शेख, वार्ड नंबर 13 के लिए जाहिदा बीवी, वार्ड नंबर 14 के लिए रियाज शेख, कफीरन बीवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. अब आने वाले दिनों में ही दिलचस्प होगा कि मतदाता किसके ऊपर मेहरबान होती है. कौन प्रत्याशी कितना अपने मतदाता के ऊपर भरोसा जीत पाती है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!