पैसेंजर चढ़ाने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल, आकर्षित ग्रामीणों ने किया सड़क को जाम

aaryawart duniya
0

राजमहल थाना क्षेत्र के कल्यानचक स्टेशन के पास सोमवार को टोटो चालकों में हुई मारपीट में दो युवकों को चाकू एवं लोहे का रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे परिजनों एवं राहगीरों द्वारा राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान एक को मृत्यु घोषित कर दिया एवं दूसरे का गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के दलाही निवासी हीरदम मंडल के दो पुत्र मंतोष कुमार मंडल (30) एवं प्रीतम कुमार मंडल (35) दोनों भाई टोटो एवं टेंपो चलाते हैं। पैसेंजर को चढ़ाने को लेकर विवाद हुई थी इसके बाद दूसरे पक्ष के फोन के माध्यम से कई लोगों को बुलाकर दोनों भाई को चाकू व रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्रारंभिक इलाज के दौरान मंतोष कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। एवं प्रीतम कुमार मंडल का गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे हायर सेंटर मालदा रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर राजमहल थाना पुलिस अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इधर मृतक के परिजनों एवं आकर्षित ग्रामीणों ने तालझारी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क को जाम कर न्याय की मांग कर रही है। घटना के बाद कल्याण चक स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। इस संबंध में साहिबगंज मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा ने बताया कि कल्यांचक में एक अपराधी के द्वारा टोटो चालकों को चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पब्लिक यहां सड़क को जाम किया है। बात हुई है पब्लिक से बहुत जल्द हम लोग अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!