![]() |
| कोंग्रेस किमिटी साहिबगंज |
साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन उपरांत मृतंजय यादव को जिला अंतर्गत साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नियुक्ति के उपलक्ष्य में साहेबगंज में एक सादे किन्तु गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष सह पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष मृतंजय यादव को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से नव नियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष को पुष्य माला पहनाकर सम्मानित किया. उक्त अवसर पर अपने संबोधन में बरकत खान ने कहा कि मृतंजय यादव की नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, सक्रिय भूमिका एवं दीर्घकालीन समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए श्री यादव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करेंगे.उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड स्तर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना नई जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य है. संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल को सुदृढ़ करना तथा आम जनमानस के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से स्थापित करना समय की आवश्यकता है. साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान की दिशा में ठोस एवं सकारात्मक पहल करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. मौके पर वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष मो.कलीमुद्दीन, ज़िला महासचिव सरफराज आलम, ज़िला सचिव राम श्रृंगार ओझा, दिलीप गुप्ता, रणजीत टुडू, सद्दाम हुसैन, सतीश पासवान, मोफ़िज़ आलम, परवेज आलम, शरीक रब्बानी, नेहाल अख्तर, शब्दुल अंसारी, सादिक रज़ा, गुफ़रान आलम, शिवम, तरुण कुमार यादव, अभिषेक यादव, सुनील कुमार यादव, टुनटुन कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव, फैजान अहमद, अमित कुमार यादव, उज्ज्वल कुमार यादव, पीयूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

