![]() |
| My. Raja |
राजमहल विधानसभा क्षेत्र के राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र के वैसे इलाके जो गर्मी के दस्तक देते ही ड्राई जोन हो जाती है और लोगों को पानी की किल्लत की समस्या से जूझना पड़ता है। मामले को प्रमुखता से सदन में रखते हुए तारांकित प्रश्न के माध्यम से राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा की ऐसे इलाके में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सर्वे कराकर पानी की किल्लत को दूर करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कई ऐसे इलाके हैं जहां सामान्य बोरिंग सफल नहीं है और लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी होती है। वैसे जगह पर उच्च स्तरीय बोरिंग की व्यवस्था गर्मी के पूर्व विभाग करें। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माध्यम से विधायक के इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा गया है कि बोरिंग का कार्य क्षेत्र में क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिन इलाकों में उच्च स्तरीय बोरिंग की आवश्यकता है वहां पर कलस्टर अनुसार सर्वे कराकर कार्य क्रियान्वयन कराया जाएगा।
--------------
राजमहल-मानिकचक फेरी घाट की बंदोबस्ती झारखंड में नहीं होने से राजस्व की क्षति: विधायक
राजमहल-मानिकचक फेरी घाट की बंदोबस्ती झारखंड में नहीं होने से राजस्व की पहुंचती है क्षति।
राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड से पश्चिम बंगाल गंगा नदी पर राजमहल मानिकचक फेरी सेवा को साहिबगंज मनिहारी के तर्ज पर एक वर्ष बंगाल एक वर्ष झारखंड करने का प्रस्ताव सदन में रखें हैं। उन्होंने सदन को अवगत कराया की झारखंड में बंदोबस्ती नहीं होने के कारण राजस्व की क्षति होती है। ऐसे में झारखंड में भी बंदोबस्ती की दिशा में सरकार पहल करें। झारखंड सरकार की राजस्व विभाग ने विधायक के प्रश्न पर दिए गए उत्तर में स्वीकार किया है कि बंदोबस्ती नहीं होने से राजस्व की क्षति होती है। संयुक्त बिहार के समय संबंधित सचिव के माध्यम से यह अधिकार पश्चिम बंगाल को दिया गया है। और एक न्यायालय में निर्णय के अनुसार वर्तमान में संचालित है।

