![]() |
| Sahibganj d c |
साहिबगंज:नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की विधिवत घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय प्रकोष्ठ में नगरपालिका चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारी, व्यवस्थाओं एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 का निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत निर्धारित किया गया है
प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन
दिनांक: 28.01.2026 (बुधवार), समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि
दिनांक: 29.01.2026 (गुरुवार) से 04.02.2026 (बुधवार) तक
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि
दिनांक: 05.02.2026 (गुरुवार)
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि
दिनांक: 06.02.2026 (शुक्रवार)
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि
दिनांक: 07.02.2026 (शनिवार)
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)
दिनांक: 23.02.2026 (सोमवार)
समय: प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक
मतगणना की तिथि
दिनांक: 27.02.2026 (शुक्रवार)
समय: प्रातः 8:00 बजे से
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न कोषांगों के गठन, नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, वीडियोग्राफी व्यवस्था, तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज अमर जॉन आइन्द, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु, प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हरवा सन्नी कुमार, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

