राजमहल प्रखंड क्षेत्र के महासिंहपुर पंचायत के जमालपुर मैदान में जेके जमालपुर क्लब की ओर से तीन दिवसीय 34 वा फुटबॉल टूर्नामेंट खेल का आयोजन किया गया. तीसरे दिन रविवार को फाइनल राउंड में पहुंचे एफसी मुंडमल्ला बनाम जेके जमालपुर के बीच फाइनल खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ़ एमटी राजा एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजेश मंडल ने मैदान में फुटबॉल को किक मारकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया. इससे पहले क्लब की ओर से सभी मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. इसमें तीसरे दिन एफसी मुंडमल्ला बनाम जेके जमालपुर के बीच खेला गया. जिसमें विजेता टीम एफसी मुंडमल्ला को एक लाख एवं उपविजेता जेके जमालपुर टीम को 80 हजार, सेमी फाइनल में हारे दो टीमों को 17 हजार करके नगद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. इस खेल को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों ने फील्ड के चारों ओर से घेरकर जमकर खेल का लुफ्त उठाया. इस दौरान विधायक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल का आयोजन करना अपने आप में काबिले तारीफ है. पूरे क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है. बस उसे निखारने की जरूरत है. ताकि उनकी प्रतिभा को राज्य ही नहीं बल्कि देश स्तर पर पहचान मिल सके. उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलनी चाहिए. खेल में अनुशासन जरूरी है इसलिए खिलाड़ियों को अनुशासित रहना चाहिए. मौके झामुमो जिला युवा मोर्चा सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत प्रशासक सह सीडीपीओ दानिश हुसैन, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजेश मंडल, मुखिया सुनीता कुजूर, अजय दास, विकास यादव, सुभाष चन्द्र दास, बिंदेश्वरी यादव, श्रवण मंडल, क्लब के अध्यक्ष धर्मवीर इक्का सहित अन्य उपस्थित थे.
विधायक निधि से बने स्टेज व डीप बोरिंग का उद्घाटन.
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के महासिंहपुर पंचायत के जमालपुर मैदान में हो रहे तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेल में शामिल होने पहुंचे राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधायक निधि से जमालपुर मैदान में स्टेज सह डीप बोरिंग का निर्माण कार्य के लिए 5.25 लाख की लागत से बनने निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ़ एमटी राजा ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया.


