राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को उधवा व राजमहल प्रखंड क्षेत्र में 6.43 करोड़ की लागत से तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार राजमहल प्रखंड परिसर में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से एक हजार मीट्रिक टन गोदाम के साथ तौल पुल और ऑपरेटर कक्ष के लिए 2.76 करोड़ एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 3.7 करोड़ की लागत से दाहु टोला से बालुग्राम तक 2.7 किलोमीटर तथा उधवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में 58.88 की लागत में पुस्तकालय फेज 2 का विधिवत फीता काट व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल माला देकर विधायक का स्वागत किया. इस दौरान विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि राजमहल विधानसभा में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित अन्य तमाम क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहा है. वहीं उधवा मुख्यालय में पुस्तकालय फेज 2 निर्माण का शिलान्यास के दौरान कहा कि पुस्तकालय निर्माण से स्थानीय लोगों को अनेक सुविधा मिलेगी. पुस्तकालय में सैकड़ो प्रकार की किताबें रहेगी. जहां स्थानीय लोग यहां आकर इसका लाभ ले सकते हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, मो अफजल, अनिसुर रहमान, एखलाकूर रहमान, मो आजाद, काजू मल्लिक, नसीम अख्तर, सकल हेंब्रम, स्मित चौरसिया, जहांगीर अली, विजय यादव, मो सावन, जैनुल आब्दीन, साबिर आलम सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
संथाल परगना के विभिन्न हिस्सों से पहुंचते हैं राजमहल शमशान घाट-विधायक
साफ सफाई के साथ आवश्यक सेवाएं मुहैया कराए नगर पंचायत प्रशासन
नगर पंचायत कार्यालय राजमहल के सभागार में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. विधायक ने कहा कि राजमहल में उत्तर वाहिनी गंगा होने के कारण यहां संथाल परगना के विभिन्न हिस्सों से लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं. लेकिन श्मशान घाट में कचरा का अंबार है और साफ सफाई नियमित नहीं है इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं श्मशान घाट जाकर विधि व्यवस्था से अवगत में जहां साफ सफाई के साथ-साथ दूरदराज से आए हुए लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नगर पंचायत प्रशासन अभिलंब करना सुनिश्चित करें. आयोजित विशेष बैठक में शहर की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं श्मशानघाट की नियमित सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इसके साथ ही राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की गई. देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के उपरांत जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण किया गया. जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके. मौके पर नगर प्रशासक दानिश हुसैन, निवर्तमान नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, सभी वार्डों के वार्ड पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. एवं प्रखंड कार्यालय परिसर राजमहल में भी जरूरतमंद एवं दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पंचायत में जरूरतमंदों के बीच त्वरित कंबल का वितरण करवाना सुनिश्चित करें.
50 एकड़ भूमि की आवश्यकता पूर्ण होते ही उधवा को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज-विधायक
उधवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन जो बनकर तैयार है जिसका विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने निरीक्षण किए. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू एवं मौजूद पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित कर मुख्य मार्ग से अस्पताल तक के एक सीधे रास्ते के लिए वार्ता की गई. साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए 50 एकड़ की भूमि उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने अंचलाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों से कहे. उन्होंने कहा कि जमीन की उपलब्धता होती है तो उधवा में जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण की नींव रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि उधवा प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए नए सिरे से पद सृजित कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा.राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल से अलग कर उधवा को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिले हैं और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी आवश्यकता के अनुरूप प्रतिनियुक्त एवं पदस्थापित होंगे. सड़क और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त होते ही नए वर्ष 2026 में अस्पताल का विधिवत शुभारंभ होगा और मरीज को इसका लाभ मिलेगा.
