झामुमो ने किया वीजी-जी राम जी बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन

aaryawart duniya
0




साहिबगंज रेलवे स्टेशन चौक के समीप शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के साहिबगंज जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में वीजी-जी-राम जी बिल के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित बिल जनहित के खिलाफ है। इसके दुष्प्रभावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक तरीके से उस कानून का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2005 से चल रहे मनरेगा को बदल कर लाए गए वीजी जी राम जी बिल में बहुत त्रुटियां हैं। इससे मजदूर, गरीब व किसान भाइयों को बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार इसके तहत् वैसे जगहों में ही योजना देगी जहां उनका मन चलेगा। बिल में स्पष्ट दिख रहा है कि ऐसे क्षेत्र को अधिसूचित कर ही योजनाओं को लागू करेंगे। पहले पूरी राशि केंद्र सरकार ही खर्च करती थी। अब इस बिल के अनुसार केंद्र 60 फीसद व राज्य सरकार 40 फीसद राशि देगी। पहले केंद्र सरकार हर वित्तीय वर्ष से पहले बजट पारित कर दिया करती थी। अब अपने हिसाब से पारित करेगी। उस हिसाब से ये योजना आपूर्ति आधारित हो जाएगी। इस बिल से जहां झारखंड पर बोझ पड़ेगा वहीं कृषि से जुड़े मजदूर को भी रोजगार मिलने में परेशानी आएगी। जिला प्रवक्ता राजा राम मरांडी ने कहा कि देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना का नाम बदल कर कहीं न कहीं ये साबित करता है कि भाजपा पार्टी के लोग महात्मा गांधी का अपमान करने का प्रयास कर रहे हैं। योजना के नाम से लग रहा है कि आरएसएस का बनाए हुए प्लानिंग है। ताकि लोगों को धर्म के नाम पर दिग्भ्रमित किया जा सके। मौके पर जिला सचिव सुरेश टूडू, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मारूफ उर्फ गुड्डू, केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा, अखलाकुर रहमान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंती हांसदा, नजरुल इस्लाम, मुजीबुर रहमान, केंद्रीय समिति सदस्य अमरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष मुजम्मिल हक, 

जंग बहादुर सिंह, जिला परिषद सदस्य बारीक शेख, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मो अली अंसारी, 

प्रखंड अध्यक्ष बरहेट बर्नाड मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष पतना गुरु हेंब्रम, सचिव मो शाहबाज, प्रखंड अध्यक्ष उधवा अयूब अली उर्फ बाबू दा, प्रखंड अध्यक्ष राजमहल अनीसुर रहमान, राजमहल नगर अध्यक्ष मो आज़ाद, राजू अंसारी, दुर्गा मंडल, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, सचिव गफ्फार अंसारी, मंडरो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ, सचिव मो जहांगीर, नगर अध्यक्ष राजमहल स्मित चौरसिया, बरहेट मो एजाज अंसारी, रिजवान अंसारी, पूर्व जिला सोशल मीडिया सदस्य अरशद अंसारी, शकील अहमद, दिलावर रहमान, समीर दास, महफूज आलम, साहिबगंज प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, यारानुल हक़ उर्फ गोले, आकाश चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!