फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, इलाजरत

aaryawart duniya
0

 



राजमहल प्रखंड क्षेत्र के एक ही परिवार के 10 लोगों को फूड प्वाइजनिंग होने के कारण बीमार हो गया. जिसे परिजनों द्वारा राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत अंतर्गत मुसहरी टोला गांव में मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य नाश्ते में रोटी, चाय, सब्जी खाई थी. जिसे उल्टी और दस्त शुरू हो गए. जिसमें 70 वर्षीय फातमा बीवी, 60 वर्षीय खोतेजा बीवी, 50 वर्षीय नसीमा बीवी, 30 वर्षीय गोलेनुर बीवी, 30 वर्षीय लोकमान खान, 18 वर्षीय चांदनी बीवी, 18 वर्षीय सत्तार खान, 9 वर्षीय जियाउल खान, 3 वर्षीय अफराज खान एवं 2 वर्षीय इरफान खान है. हालत बिगड़ देख परिजनों के अन्य सदस्यों के द्वारा सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!