विद्यार्थी को अच्छे इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता है: डॉ रणजीत कुमार सिंह

aaryawart duniya
0




साहिबगंज
जिले के राजमहल मॉडल कॉलेज में 5 सितंबर को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।कॉलेज के सेमिनार हॉल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह व छात्र-छात्राओं ने केक काटकर भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्म जयंती मनाई। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


  शिक्षक छात्रों के जीवन मे दिशा दिखाता है:

प्राचार्य डॉ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और विद्वान होने के साथ-साथ एक कुशल शिक्षक भी थे। उन्हीं की याद में हर साल भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अच्छा शिक्षक छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद करता है और जीवन को सफलता की ओर ले जाता है। शिक्षक के मेहनत और प्रेरणा से ही छात्र-छात्राएं अपने सपनो को पूरा करते है। किताबी ज्ञान एवं जीवन ज्ञान शिक्षक से ही प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी को अच्छे इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता है। तर्क संगत विचार और कार्य करने में सक्षम हो,जिसमें करुणा और सहानुभूति, शाहस और विवेक, रचनात्मक वैज्ञानिक चिंतन व नैतिक मूल्यों का समन्वय हो। एक अच्छा शिक्षक जीवन में दिशा दिखाता है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। उपरांत कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किताब ज्ञानवर्धक है तो पेड़ जीवनदायी है।

 छात्रों ने दिया उपहार:


कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रचार्ज डॉ रणजीत कुमार सिंह को उपहार पेड़ व अन्य देकर सम्मानित किया।जंहा प्रतिभा रक्षित ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पेंटिंग दी, वंही अन्य छात्र छात्राओं ने विभिन्न उपहार व वृक्ष देकर प्राचार्य डॉ सिंह को सम्मानित किया।
 शिक्षक सही रस्ते पर चलना सिखाते है:

इस क्रम में छात्रा प्रतिभा रक्षित, सुधा कुमारी,शिवम कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को संबोधित कर जीवन मे शिक्षक का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का मार्गदर्शक है, जो हमे सही रास्ते पर चलना सिखाते है।शिक्षक के मेहनत से ही हम अपने जीवन के सपनो को पुरा कर सकते है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है। मौके पर सोनी कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, सुमित साह, मोहन, करमु महतो, बबलू हेम्ब्रम, श्याम लाल उरांव, उषा देवी व दर्जनों छात्रों ने हर्ष उल्लासपूरक शिक्षक दिवस मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!