बरहेट विधानसभा के हर घर तक कांग्रेस को पहुंचना ही मुख्य उद्देश्य: हीरालाल साह

aaryawart duniya
0




बरहेट
संगठन सृजन 2025 के तहत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी के.राजू एवं अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार को बरहेट प्रखंड अंतर्गत तलबड़िया पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष तैमुर अंसारी के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरहेट प्रखंड पवर्येक्षक हिरालाल साहा उपस्थित रहे। एवं सभी नव नियुक्त पंचायत पदाधिकारीयों को मुख्य अतिथि एवं प्रखंड के पदाधिकारीयो और मंडल अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तैमुर अंसारी ने बताया की ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को और व्यापक रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान जारी है।
पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर कांग्रेस पार्टी ने निष्ठा, समर्पण और संघर्षशीलता के साथ काम करने का संकल्प दिलाया गया। प्रखंड पवर्येक्षक हिरालाल साहा ने कहा कि संगठन सृजन 2025 अभियान का संदेश साफ है कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और इन्हीं की बदौलत लोकतंत्र मज़बूत होगा। मौके पर पर्यवेक्षक हिरालाल साहा, प्रखण्ड महासचिव मो० फरीद अंसारी, मुक्ताज आलम, अफजल अंसारी मोहिब्बुल हक, हराधनसी तुरी, मुर्तेजा अंसारी, सैफूल अंसारी, मकसुद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!