मालदा रेल मंडल के बरहरवा जीआरपी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

aaryawart duniya
0

मालदा रेल मंडल के बरहरवा जीआरपी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में जाली नोटों के कारोबार करने वाले तीन तस्करों को 4 लाख 12 हजार नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते दिनों बरहरवा रेल थाने में दर्ज कांड संख्या 12/25 के तहत गिरफ्तार आरोपी के निशान देही पर बरहरवा रेलवे पुलिस अनुसन्धान कर रही थी, ताकि झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में नकली नोटों का व्यापार करने वाले गैंग का खुलासा हो सके. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने जाँच की दायरा को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश बॉर्डर से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर बरहरवा लेकर आई है. पुलिस के गिरफ्त में आये आरोपियों ने नकली नोट बंगलादेश से लाकर भारत के कई जिलों एवं राज्य में खपाते थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!