साहिबगंज जिला में कक्षा 8 में अध्ययनरत 20753 विद्यार्थियों को वितरित होंगी साइकिलें

aaryawart duniya
0
साहिबगंज वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के कुल 461 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के 20753 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी सोमवार को परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार सभी विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। एवं जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार कुल 1434 अनुसूचित जनजाति (ST), 784 अनुसूचित जाति (SC), 3067 पिछड़ी जाति (BC) और 4687 अल्पसंख्यक (MIN) समुदाय के 10,972 छात्र, एवं 1450 अनुसूचित जनजाति, 741 अनुसूचित जाति, 3057 पिछड़ी जाति और 5533 अल्पसंख्यक समुदाय की 10,781 छात्राएँ इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होंगी।
-------------------
किस प्रखंड में कितना साइकिल छात्र-छात्राओं को मिलेगा:- 

उधवा:4069
बरहरवा: 3811
राजमहल: 3463
बरहेट: 2179
साहिबगंज: 2075
बोरियो: 1484
पतना: 1332
मंडरो: 1206
तालझारी: 1134

यह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिसका उद्देश्य दूरदराज़ क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को विद्यालय आने में सहूलियत प्रदान करना है। साइकिल वितरण हेतु अनुमोदन जिला स्तरीय साइकिल वितरण समिति एवं अनुश्रवण समिति द्वारा प्रदान कर दिया गया है। बहुत जल्द वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!