साहिबगंज:जिले में बेलगाम अपराधियो ने एक युवक को मारी गोली,मौत

aaryawart duniya
0

       बेलगाम अपराधियों के आपराधिक घटनाओं से दहशत में साहिबगंज


      जाँच में जुटी पुलिस






साहिबगंज।जिले में इन-दिनों पुलिस पस्त और अपराधी मस्त है।ऐसा हम इस लिए कह रहे है,क्योंकि जिले में दिन-प्रतिदिन अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है।गौरतलब हो कि बीते दिनों जिले के व्यवसाई संजीव गुप्ता हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, की जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर के डाक बंगला खंता में आज संध्या लगभग 6 बजे के आसपास एक युवक को अपराधियो ने गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन -फानन में परिजन आसपास के लोगो का मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया.जहां जांच के दौरान डॉ.मुकेश कुमार ने घायल को मृत घोषित कर दिया है।मृतक का पहचान महाराजपुर के नयाटोला निवासी बेचन मंडल का पुत्र पांचू मंडल (30) का पुत्र बताया गया है।इस बाबत मृतक का बड़ा भाई फेकन मंडल ने बताया कि उसे किसी ने पांचू मंडल को गोली लगने की जानकारी दी। जब घटना स्थल पर जाकर देखा तो भाई पांचू घायलावस्था में पड़ा है। फेकन मंडल ने दावा किया है कि मृत्यु से पूर्व मृतक ने बताया कि गदाई दियारा के जॉनी टाइगर नामक एक युव क ने उसे गोली मारी है। डॉ.मुकेश कुमार का माने तो मृतक को गोली सीना के बीच लगी है।वही पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी गोली लगी है।इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!