साहेबगंज में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव के नेतृत्व में मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा जी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी अमृत पांडेय, जिला महामंत्री सह माय युवा भारत जिला चयन समिति सदस्य धनंजय मंडल, सलखू सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर, जिला मंत्री चांदनी देवी, अजय चौधरी, साहेबगंज नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, साहेबगंज ग्रामीण अध्यक्ष राहुल, मंडरो अध्यक्ष जितेंद्र पंडित, बोरियो अध्यक्ष भुनेश्वर तुरी, बाँझी अध्यक्ष दिलीप हांसदा, राजमहल नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी जी, राजमहल ग्रामीण अध्यक्ष चिरंजीव सरकार, बरहरवा ग्रामीण अध्यक्ष तारक घोष, कोटालपोखर अध्यक्ष विकास भगत सहित अन्य जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, विस्तार एवं कार्यशैली को बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा के भाव से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। साहेबगंज जिले के सभी मंडलों में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से संगठनात्मक बैठकें आयोजित करें, नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा, एकजुटता एवं अनुशासन के साथ संगठन के विस्तार में जुटना होगा। हमारा लक्ष्य साहेबगंज जिले के प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करना और आम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना है। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से निश्चित रूप से साहेबगंज जिले में भाजपा का संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
वहीं जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने पर बल दिया।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनाधारयुक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

