ग्राम साथी संस्था ने लगाया वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी

aaryawart duniya
0


  

तीनपहाड़।वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम साथी संस्था की ओर से शुक्रवार को तालझारी योजनाओं की जानकारी भवन में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत के महत्व, डिजिटल लेन-देन, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाने, बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर ग्राम साथी संस्था के सीएफएल ट्रेनर बामदेव कुमार एवं गौतम कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वित्तीय रूप से जागरूक बनें और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें।उन्होंने कहा कि वित्तीय जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में इस तरह के जागरूकता शिविर ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!