जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार में सघन वाहन जांच, 28 वाहनों से 72,500 रुपया वसूला जुर्माना

aaryawart duniya
0

 



साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के निर्देशानुसार बुधवार को जिलेबिया घाटी स्थित गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में कुल 28 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से कुल 72,500 रुपया का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति सजग रहने की अपील की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

मौके पर मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष, अभिषेक मुंडा, माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह, बोरियो थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!