बड़ा दुर्गापुर पंचायत में प्राकृतिक खेती एवं खेत बचाओ अभियान, दो दिवसीय प्रशिक्षण

aaryawart duniya
0


तालझारी प्रखंड क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर पंचायत भवन में मंगलवार को एसएमएई/एटीएमए योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, कृषि की आधुनिक तकनीकों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक आदर्श कुमार महतो ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा कम लागत में बेहतर कृषि उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खेत बचाओ अभियान’ भी चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सह सहायक तकनीकी प्रबंधक राजमहल प्रवीण कुमार ने किसानों को कृषि कार्यों की उन्नत तकनीकों तथा विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा आधुनिक एवं टिकाऊ खेती की पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किसानों को डीसीएस, पीएम कुसुम, केएसवाई, एनएफएसएम सहित अन्य कृषि योजनाओं के उद्देश्यों एवं लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि किसान सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपनी कृषि व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बना सकें।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!