परिश्रम और हौसला का दूसरा नाम सब इंस्पेक्टर: महादेव उराव

aaryawart duniya
0




धनंजय हलदार 


राजमहल थाना में पद स्थापित सब इंस्पेक्टर महादेव उरांव एक छोटी सी गांव से निकाल कर आज सब इंस्पेक्टर बने हैं. उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष और बीच में ही पढ़ाई को छोड़ना पड़ा घर में काफी परेशानी आने के बाद भी उन्होंने अपना हौसला कभी नहीं हारे. राज्य के गुमला जिला क्षेत्र के प्रखंड व थाना गुमला गांव हुरहुरिया निवासी महादेव उरांव पिता बीरसाई उरांव है. छ भाई बहन में महादेव उरांव 5 में नंबर में है. और पिताजी खेती गृहस्ती करते थे. महादेव उरांव का प्रारंभिक शिक्षा घर से 1 किलोमीटर दूर सरकारी विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय गढ़टुली 1980 में वर्ग एक में अपना नामांकन किया. एवं गुमला विद्यालय से दसमा पास किया जो घर से 12 किलोमीटर दूर लुथेरन में था. विद्यालय पैदल ही जाना पड़ता था घर की स्थिति को देखते हुए. जब उन्होंने मैट्रिक पास किया और घर से 15 किलोमीटर दूर कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला में नामांकन करवाया तो पिताजी ने काफी मेहनत से उन्हें एक साइकिल खरीद कर दिया ताकि विद्यालय जाने में परेशानी ना हो. घर के दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें बीए पार्ट 3 में ही पढ़ाई को छोड़ना पड़ा, कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला से साइकोलॉजी ऑनर्स कर रहे थे. परंतु बचपन से ही उन्हें फुटबॉल खेलने का शौक था. और फुटबॉल में काफी अच्छे प्लेयर थे इसी बीच बिहार पुलिस का फॉर्म निकला. जब उनकी दौर की समय आई तो उनकी काफी पहले से ही फिटनेस अच्छे थे इसके कारण उन्होंने आसानी से सब कुछ कंप्लीट कर लिया. और 1999 में कांस्टेबल के पद में लोहरदगा जिला में जॉइनिंग की. इसके बाद 2003 में धनबाद जिला में ट्रांसफर हुआ. 2011 में पदोन्नति के साथ एएसआई बने और पोस्टिंग लातेहार जिला में हुआ. दोबारा पदोन्नति के साथ मार्च 2024 में साहिबगंज जिला के राजमहल थाना में सब इंस्पेक्टर के पद में योगदान दिया. इस दौरान सब इंस्पेक्टर महादेव उरांव ने बताया कि आज मैं जो भी यह मेरे पिताजी का देन है. परिवार में कठिनाई भी आई और परेशानी भी हुआ जिसके कारण मुझे पढ़ाई भी छोड़ना पड़ा. लेकिन कभी भी हौसला नहीं हरा, मैं बचपन से ही फुटबॉल खेलने में काफी अच्छा प्लेयर रहा, जिसके कारण आज मैं सब इंस्पेक्टर बना हूं.

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!