विश्व आदिवासी दिवस सम्मेलन का आयोजन, आदिवासी अधिकारों व संस्कृति पर हुई चर्चा

aaryawart duniya
0

 



साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत छोटा दुर्गापुर में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधान सरोज भूषण हेम्ब्रम ने की। कार्यक्रम में तालझारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से ग्राम प्रधान एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकार एवं जल-जंगल-जमीन के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, भाषा और परंपराओं से है। इन्हें संरक्षित रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

मौके पर सचिव मार्शल टुडू, कोषाध्यक्ष गोपाल हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष चन्दरय टुडू, उप सचिव छोटू, मथियश बेसरा, उप कोषाध्यक्ष रोबिन टुडू,

पोलुस टुडू, मार्शल टुडू, लखन पहाड़िया, लथुरू हेम्ब्रम सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान आदिवासी समाज की एकता और सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा की गई।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!