नगर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सिंगल यूज़ प्लास्टिक व अवैध जल कनेक्शन के विरुद्ध

aaryawart duniya
0

 

Nagar panchayat rajmahal 


राजमहल विभागीय निदेशानुसार गुरुवार को नगर पंचायत राजमहल द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं अवैध जल कनेक्शन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिसमें कुल 8 प्रतिष्ठानों से लगभग 20 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध भी जांच अभियान चलाया गया। एवं जांच के क्रम में एक अवैध जल कनेक्शन पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से विच्छेद करते हुए संबंधित उपभोक्ता पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के भंडारण एवं वितरण तथा अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु नियमों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। मौके पर राजमहल थाना के एसआई पवन कुमार, सिटी मैनेजर सह कनीय अभियंता जितेश कुमार चौधरी, कनीय अभियंता गौतम मंडल, सुजीत कुमार, नमन कुमार, फैयाज अंसारी, दशरथ हलदार, बिशु हलदार, बरुण हलदार सहित अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!