राजमहल विधानसभा के ड्राई जॉन इलाके में विभाग जल्द करें बोरिंग की व्यवस्था-विधायक

aaryawart duniya
0


राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने दिशा की बैठक में राजमहल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं विकासशील योजनाओं के क्रियान्वयन की मांगों को प्रमुखता से बैठक में रखे.  उन्होंने कहा कि गर्मी लगभग दस्तक दे चुकी है ऐसी स्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग त्वरित विधानसभा क्षेत्र के वैसे ड्राई जोन इलाके का जल्द सर्वे करते हुए डीप बोरिंग कराना सुनिश्चित करें. ताकि लोगों को पेयजल संकट की समस्या से जूझना नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में उच्च विद्यालय प्राथमिक विद्यालय मध्य विद्यालय एवं मदरसा के जर्जर भवन के निर्माण की अति आवश्यकता है. इस पर संबंधित विभाग अभिलंब प्राक्कलन तैयार कर कार्य करना सुनिश्चित करें. विभाग की ओर से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में दो-दो एंबुलेंस की उपलब्धता कराई जाए. उन्होंने कहा कि साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के दियारा की हजारों एकड़ भूमि बिजली उपलब्ध नहीं रहने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है. इसलिए कृषि विद्युत कनेक्शन करने की दिशा में विभाग पहल करें ताकि किसान उससे लाभान्वित हो सके. उन्होंने सड़क शिक्षा भवन निर्माण स्वास्थ्य से जुड़ी दर्जनों महत्वपूर्ण विषय को बैठक में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड एवं दो नगर क्षेत्र में योजनाओं को क्रियान्वयन करने की बात कही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!