एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को मिला सम्मान

aaryawart duniya
0



lichfl

राजमहल
प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी पंचायत में एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत निर्देश संस्था द्वारा सपदहरा गांव में निर्मित महिला सम्मान घर का उद्घाटन खुटहरी पंचायत के मुखिया मसीह टुडू, वार्ड सदस्य शान्ति किस्कू एवं प्रधान के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। जिसमें ग्राम विकास समिति के सभी सदस्य एवं गांव के सभी महिला उपस्थित थी। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि हमलोग खुले में स्नान करते थे जो कि हमें अपमानजनक महसूस कराता था। लेकिन अब एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत महिला सम्मान घर बनाने से हम लोगों में बहुत ही खुशी का माहौल है। और हम सभी इसका सही से प्रयोग करेंगे और इसकी साफ-सफाई एवं देखभाल की पूरी जिम्मेदारी हम सभी ग्राम वासियों का होगी। महिला दीदी ने कहा हमारे बारे में सोचते हुए एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत हमारे सम्मान के लिए स्नानघर बनवाया जिसके लिए हम सभी इनको बहुत बहुत धन्यवाद देते है। इस कार्यक्रम में निर्देश संस्था के सभी कार्यकर्ता एवं दर्जनों में महिला शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!