| nargarpanchayat sabhakar |
राजमहल नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को राजकीय माघी पूर्णिमा मेला में वसूली कार्य की बंदोबस्ती को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन के अध्यक्षता में आम सभा बुलाई गई. नगर पंचायत के द्वारा बंदोबस्ती का राशि 218600 रखा गया था. जिसमें 33 लोगों ने भाग लिया और सबसे अधिक बोली मोहम्मद असलम ने 221350 रुपया लगाई. और राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का बंदोबस्ती अपने नाम किया. वही नगर प्रशासक ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा पूर्व से तय की गई राशि के अनुसार दुकानदारों से राशि की वसूली करनी है. एनएच 80 मुख्य सड़क के किनारे मेले में दुकानदारों का 5 रुपया प्रतिवर्ग फीट लगेगा एवं एनएच 80 मुख्य सड़क से अंदर में जो भी दुकानदार दुकान लगाएंगे उसे 3 रुपया प्रतिवर्ग फीट लगेगा. एवं मेले में किसी दुकानदार के द्वारा अगर अधिक राशि की शिकायत की गई. तो लेसी के ऊपर जिम्मेवारी होगी. मेला की देखरेख और बंदोबस्ती के लिए 10 लोगों को नगर पंचायत के द्वारा आईडी कार्ड बनाकर दिया जाएगा. मौके पर सिटी मैनेजर सह कनीय अभियंता जितेश चौधरी, कार्यालय प्रधान लिपिक दिनेश मंडल, शशि आनंद, संदीप शाह एवं बंदोबस्ती में भाग लिए मेसर सेख, जुल्फिकार रहमान, केशव कुमार सिंह, प्रणव कुमार घोष, राजेश कुमार शाह, रितेश शाह, नितेश कुमार, नजीर हुसैन, नजीर शेख, प्रेम प्रसाद शाह, सुजान कुमार हजारी सहित अन्य उपस्थित थे.
