
Parkhan
राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० युसुफ के द्वारा अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुको द्वारा आवास निर्माण में अभिरुचि नहीं लेने एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वाले लाभुको का सनहा दर्ज करने के संबंध में राजमहल थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया. जिसमें उल्लेख किया कि आवास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों ही आवास का लाभ दिया जाता है. सर्वप्रथम ग्राम सभा के माध्यम से आवास हेतु लाभुकों का चयन किया जाता है. तत्पश्चात पंचायत के माध्यम से अभिलेख तैयार कर लाभुकों का पंजीकरण किया जाता है. आवास निर्माण हेतु चार किस्तों में राशि लाभुक के सीधे खाते में भेजी जाती है. कार्य के समन्वयी हेतु जन सेवक, रोजगार सेवक सह आवास प्रभारी के द्वारा लाभुकों का जमीन का जिओ टेकिंग किया जाता है. एवं प्रत्येक स्तर के कार्य हेतु अग्रिम राशि दिया जाता है. आवास निर्माण का समय 90 दिन निर्धारित है. परंतु वित्तीय वर्ष 2023/24 में 52 लाखों एवं द्वितीय वर्ष 2024/25 के 208 लाभुक उन्होंने प्रथम किसकी राशि प्राप्त करने की डेढ़ से दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. ग्राम पंचायत बाबूपुर, दाहुटोला, दरला, पड़रिया, पश्चिमी नारायणपुर के रोजगार सेवक, जन सेवक, पंचायत सेवक सहित कनीय अभियंता के द्वारा लाभुकों से मिलकर कई बार बोला गया. मेकिंग, नोटिस के द्वारा भी कई बार प्रयास किया गया. लेकिन लाभुक के द्वारा जानबूझकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण गति नहीं किया गया. जबकि लाभुक को कार्य करने हेतु उसके खाते में अग्रिम राशि दे दिया जाता है.
