
साहिबगंज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में 17 से 19 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जिले के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम साहेबगंज में खेल विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज के खिलाड़ियों के चमकदार प्रदर्शन की बदौलत खेलो इंडिया कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में 12 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीता। जिसके बदौलत जिले की टीम अंडर बालक 19 वर्ष ग्रीको रोमन, बालक अंडर 17 वर्ष फ्री स्टाइल, बालिका अंडर 14 फ्री स्टाइल में चैंपियन बनी। वहीं बालक अंडर 17 ग्रीको रोमन वर्ग में उपविजेता तथा बालक अंडर बालक अंडर 14 वर्ष तीसरे स्थान पर रहा।
जिले के स्कूली पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा राज्य स्तर पर मनवाया:-

14 बालिका (फ्री स्टाइल) में:
33 किग्रा आर्या कुमारी - स्वर्ण
36 किग्रा सीता कुमारी - स्वर्ण
39 किग्रा सीमा कुमारी - स्वर्ण
42 किग्रा काजल कुमारी - स्वर्ण
46 किग्रा छोटी कुमारी - स्वर्ण
54 किग्रा वैष्णवी कुमारी - स्वर्ण
58 किग्रा आरती कुमारी - रजत
अंडर 14 लड़के (फ्री स्टाइल) में:
44 किग्रा अंश राज कांस्य
68 किग्रा प्रिंस कुमार स्वर्ण
अंडर 17 बालक (फ्री स्टाइल) में:
45 किग्रा समीर कुमार - कांस्य
48 किग्रा ऋषि कुमार - स्वर्ण
51 किग्रा अंकुश कुमार - स्वर्ण
55 किग्रा बल्लभ कुमार -कांस्य
65 किग्रा सोनू कुमार - स्वर्ण
अंडर 17 लड़के (ग्रीको रोमन) में:
राहुल कुमार 45 किग्रा - रजत
आनंद कुमार 48 किग्रा - रजत
करण कुमार 51 किग्रा - कांस्य
आदित्य कुमार यादव 55 किग्रा - रजत
सत्यम कुमार 60 किग्रा - रजत
मोनू कुमार चौधरी 71 किग्रा - कांस्य
अंडर 17 बालिका (फ्री स्टाइल) में:
49 किग्रा श्रुति कुमारी - रजत
अंडर 19 बालिका (फ्री स्टाइल) में:
50 किग्रा अंजलि कुमारी - कांस्य
अंडर 19 बालक (फ्री स्टाइल) में:
नीरज कुमार 57 किग्रा - स्वर्ण
अंडर 19 बालक (ग्रीको) में:
राजू यादव 60 किग्रा - स्वर्ण
जिले के एथलीटों एवं प्रशिक्षक को उपायुक्त हेमंत सती, आई टी डी ए निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, जिला कुश्ती संघ सचिव नमिता कुमारी, एपीओ तबस्सुम, गौरव झा, खेल शिक्षक आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के शुभकामना दी।
