6 दिवसीय भैंसा लड़ाई में ढेना हेंब्रम के भैंसा ने मारी बाजी, किया 70 हजार रुपया देकर पुरस्कृत

aaryawart duniya
0




साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड क्षेत्र के बाकुडी संथाली में स्टार स्पोटिंग क्लब के द्वारा 6 दिवसीय भैंसा लड़ाई खेल का आयोजन किया गया। जिसमें 54 जोड़ा भैसा सहित मालिकों ने भैसा लड़ाई में भाग लिया। एवं स्टार स्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष संजय हेम्ब्रम ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल भैंसा लड़ाई मैच का आयोजन किया गया। जिसमें सेमीफाइनल में दो टीमों को 15-15 हजार रुपया एवं फाइनल के पराजय हुरु तुरी (सोनमुनी) को 60 हजार रुपया व विजय ढेना हेंब्रम (बाकुडी) को 70 हजार रुपया देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान फाइनल भैंसा लड़ाई काफी रोमांचक रहा। जिसमें भैंसा लड़ाई देखना आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया। बताया जाता है कि आदिवासी समाज में भैंसा लड़ाई एक पारंपरिक खेल है, जिसमें दो भैंसों को लड़ाया जाता है। यह खेल आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह खेल आदिवासी समुदायों में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है। यह उनकी परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित करने में मदद करता है। यह खेल मनोरंजन और उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एवं प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रखता है और उनकी जीवनशैली में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। सामुदायिक भावना बहुत मजबूत होती है, जो उनके जीवन और संस्कृति को आकार देती है। परंपराएं और रीति-रिवाज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो उनकी संस्कृति को संरक्षित करने में मदद करते हैं। आदिवासी समाज में भैंसा लड़ाई के खेल उनकी संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।मौके पर प्रधान सरोज भूषण हेम्ब्रम, माँझी हाड़ाम हांसदा, राजा राय, परगना हेंब्रम, सोयनेल हेम्ब्रम, सिमोन बेसरा, पोलुस टुडू, संजीव ठाकुर, रवि हेम्ब्रम, छात्रा हेम्ब्रम, सिमोन हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!