मॉडल कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया

aaryawart duniya
0



राजमहल  मॉडल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के दोनों इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रीति कुमारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के क्रम में छात्र अर्जुन कुमार ने सरदार पटेल द्वारा देश की रियासतों के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर अपने विचार रखे। छात्रा सिफा बतूल ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। वहीं छात्र मोहम्मद अशरफ ने लौह पुरुष और सरदार की उपाधियों के पीछे के कारणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज के हर क्षेत्र में एकता स्थापित होती है, तभी समरसता और प्रगति संभव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। डॉ रणजीत ने महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज मॉडल कॉलेज राजमहल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जीवन, त्याग और नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के उपरांत NSS के स्वयंसेवकों द्वारा एकता मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर से लेकर पास के ग्राम रामपुरा तक मार्च निकाला और एकता में शक्ति है, हम सब एक हैं, एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे नारे लगाकर लोगों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। एवं

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमजान अली ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. विवेक कुमार महतो, अजय सोनी, श्रीमती अंकिता सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और एकता की भावना गूंज उठी। इस अवसर पर सैकड़ों NSS स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, समरसता और एकता के संदेश से ओतप्रोत रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!