राजमहल के सुजीत सरकार ने रांची मैराथन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम पूरे राज्य में किया गौरवान्वित

aaryawart duniya
0


साहिबगंज
पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा रांची में आयोजित जागरूकता मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में जिले के राजमहल प्रखंड अंतर्गत सुजीत सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर साहेबगंज जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया। राज्य स्तर पर आयोजित इस मैराथन प्रतियोगिता का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना था। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुजीत सरकार के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू द्वारा उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!