तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग मानसिक रूप से दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

aaryawart duniya
0



तीनपहाड़ (साहिबगंज)तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नाबालिग की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।नाबालिग की मां के अनुसार, उनकी बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से वह घर से लापता थी। परिजन काफी देर तक उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी कि गांव का ही एक व्यक्ति लड़की को अपने कमरे में बंद करके रखा है।सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में दरवाजा नहीं खोला गया। कुछ देर बाद संबंधित व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर लड़की को बाहर निकाल दिया और फिर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।इसके बाद परिजनों ने तत्काल तीनपहाड़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और संबंधित घर का दरवाजा खुलवाकर मामले में पूछताछ के लिए व्यक्ति को थाने ले गई।

इस संबंध में तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति से पूछताछ जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!