बाकुडी में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

aaryawart duniya
0


वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से गूंज उठा छठ घाट, संध्या एवं प्रातःकालीन आरती में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

बाकुडी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा बाकुडी में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर 108 श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति, बाकुडी की ओर से विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। 15 नवंबर की संध्या और 16 नवंबर की सुबह आयोजित भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।आरती के दौरान शंखध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय गीतों से पूरा छठ घाट भक्तिरस में सराबोर हो गया। भागलपुर के पंडित नीलेश ओझा, साहिबगंज के आदर्श ओझा एवं पाकुड़ के दिलकुश झा ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संध्या एवं प्रातःकालीन आरती संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।महापर्व को लेकर समिति की ओर से व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान छठ घाट पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। छठ व्रतियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आयोजन को सफल बनाने में बापी गांगुली, राज कुमार चौरसिया, आशीष ठाकुर सहित समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!