मॉडल कॉलेज में हुआ नया भारत गढ़े कार्यक्रम

aaryawart duniya
0






राजमहल मॉडल कॉलेज व रामकृष्ण मिशन मोराबादी रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रामकृष्ण मिशन द्वारा आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली क्विज़ प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा उनमें भागीदारी हेतु प्रेरित करना था. इस दौरान ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य महाराज ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी और विचारों से अवगत कराया. उन्होंने विवेकानंद के शिक्षा-दर्शन को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. उनका जीवन संदेश हमें आत्मविश्वास, परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग दिखाता है. एवं विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्गार उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक प्रयास करो को विद्यार्थियों के समक्ष रखते हुए कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने का मूलमंत्र है. उन्होंने विवेकानंद को विश्वाचार्य की संज्ञा देते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विवेकानंद की शिक्षाओं और विचारों को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाएं. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना केवल जीतने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, बंधुत्व आचरण, आत्मविकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है. विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लें और जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहें. एवं प्रतियोगिता के लिए www.rkmranchi.org/ compilation पर पंजीयन 30 नम्बर 2025 तक कर लें. एवं अधिक जानकारी के लिए 70042 68202 पर सम्पर्क करें. एवं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को राज्यपाल द्वारा 12 जनवरी 2026 को पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर डॉ रमजान अली, डॉ विवेक कुमार महतो, डॉ अमित कुमार, डॉ सतपति मूर्ति झा, डॉ अभिमन्यु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!