LIC HFL ह्रदय परियोजना के अंतर्गत निर्देश संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने लिया बड़ चढ़ कर लिया हिस्सा

aaryawart duniya
0
lic hfl rajmahal

राजमहल प्रखंड क्षेत्र के जयरामडांगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को LIC HFL  हृदय परियोजना अंतर्गत निर्देश संस्था और सिविल सर्जन रामदेव पासवान के संयुक्त में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसमें 28 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया. इस दौरान निर्देश संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन झा ने कहा कि रक्तदान करना महादान कार्य हैँ इस कार्यक्रम के लिए संस्था के सभी कर्मी ने परियोजना क्षेत्र और आस पास के गांव में जाकर रक्तदान के लिए महिलाओं और ग्रामीण को जागरूक करने के लिए काफी मेहनत किया हैँ. ये जो आज रक्त दान करने वाले का भीड़ हैँ इसमें इनका योगदान बहुत हैँ इनका ये कार्य सराहनीय हैँ 


साथ ही मैं उन रक्तदाता को धन्यवाद करता हुँ जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया खास कर गांव कि महिला दिदी को जो बढ़चढ़ कर भाग ली. और ये साबित कर दि वो भी हर कार्यक्रम में भाग ले सकती हैँ. एवं 15 महिलाएं और 13 पुरुष ने रक्त दान कर किसी के जीवन रक्षक का कार्य किया. एवं सिविल सर्जन ने सभी रक्तदाता को सर्टिफिकेट, मेडल, टोपी और टि शर्ट देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन ने निर्देश फाउंडेशन की सहारना करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव में इतने यूनिट रक्त संग्रहण करना वाकई सारनिया कार्य है. यह समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि महिलाएं भी रक्तदान में अग्रणी भूमिका निभा रही है. मौके पर निर्देश संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी नैंसी गुप्ता, विशाल कुमार ठाकुर, विएलसी सुरेन्द्र पंडित, जया सिंह, सोनम कुमारी, जूही चक्रवर्ती, सीएचओ सुनीला कुमारी उपस्थित थे




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!