उपायुक्त ने भारी वर्षा को लेकर लोगों की अपील सुरक्षित रहें, सतर्क रहें

aaryawart duniya
0


साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार जिला में आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई है।

भारी वर्षा के दौरान क्या करें क्या ना करें:-

सुरक्षात्मक कपड़े पहने और घर के अंदर आश्रय ले। भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान खिड़कियों और दरवाजा से दूर रहे। तूफान के दौरान संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के प्रवाह से बचाने के लिए उनका प्लग निकाल दे। नदी, नालों, सड़क के अंडर पास जल निकासी, खाइयों, निचले इलाकों और उन क्षेत्रों से बचें जहां पानी इकट्ठा होता है- वहां अप्रत्याशित रूप से बाढ़ आ सकती है या पानी ओवरफ्लो हो सकता है।खराब दृश्यता के कारण भारी बारिश में गाड़ी चलाने से बचें। यदि संभव हो तो, अपनी गाड़ी पार्क करें और तब तक प्रतीक्षा करें जब तक बारिश धीमी ना हो जाए या रुक न जाए उसके बाद ही अपनी यात्रा जारी रखें। बाढ़ वाली सड़क पर गाड़ी चलाने की कोशिश न करें ।पानी दिखने से ज्यादा गहरा और तेज हो सकता है और उसमें मालवा नुकीली या खतरनाक चीजें, गड्ढे या बिजली के तार हो सकते हैं। तेज बहाव या बाढ़ के पानी में फंसने पर वहां स्थिर हो सकते हैं या बह भी सकते हैं। वाहन को विस्थापित करने के लिए बस कुछ इंच पानी ही काफी होता है। बिजली के लाइनों या विद्युत तारों से दूर रहे। यदि आपको कोई बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे तो वहां से दूर रहे और इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दे। घर के अंदर जनरेटर का उपयोग न करें। जनरेटर में कार्बन मोनोऑक्साइड उत्पन्न होती है, जो घातक हो सकती है। बाढ़ का पानी दूषित हो सकता है उसके उसमें मलबा या तेज बहाव जैसे खतरे छिपे हो सकते हैं। बाढ़ के पानी में तैराकी ना करें। संभावित खतरों के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को मनोरंजक गतिविधियों से बचे। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां को नजरअंदाज न करें। स्वच्छ पानी पिएं, सड़क पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें और मच्छर जनित बीमारियों के से बचाव के लिए सावधानी बरते। अचानक बाढ़ की चेतावनी एवं अलर्ट तथा मौसम चेतावनियों की जानकारी रखें।

वहीं जिला प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि अफवाहों से बचें, प्रशासन द्वारा जारी सूचना एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी नियंत्रण कक्ष नंबर 9006963963, 9631155933, 9065370630, 06436-356485, 06436-222101, 06436-222202 या प्रशासन से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!