भाजपा के 11 साल पूर्ण होने पर अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण का किया बैठक

aaryawart duniya
0



साहिबगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर बुधवार को बोरियों मंडल में संकल्प सभा आयोजित की गई। इस संकल्प सभा की अध्यक्षता मंडल संयोजक नरेंद्र शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल एवं इस कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री गौतम यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री भुवनेश्वर तुरी ने किया। जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने कहा आज भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर है आज का नया भारत दुश्मनों को घर में घुसकर मारने का दम रखता है जिसका उदाहरण है ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर 100 आतंकवादियों को मार कर आतंकवाद के 9 ठिकानों को ध्वस्थ करने का काम किया। महिला सशक्तिकरण के तहत लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण लागू कर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री जब विदेश दौरे में जाते हैं उनका जिस तरह से सम्मान होता है यह सम्मान देश के 140 करोड़ जनता की सम्मान है। मौके पर रामबालक प्रसाद, शामू बास्की, हृदयनन्द, त्रिभुवन टुडू, बबलू मुर्मू, राघवेन्द्र दत्ता, मदन लाल साह, अन्थोनी मुर्मू, सुरेंद्र सोरेन, सुनील रजवार सहित अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!